अजमेर,29 मई, 2022 / 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन जिनालय सर्वोदय कॉलोनी अजमेर में मूलनायक देवाधिदेव 1008 श्री शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री शान्तिनाथ भगवान जैन धर्म में 16वें तीर्थंकर हैं। आप 5वें चक्रवर्ती एवं 12वें कामदेव भी हुए। आपके तीन कल्याणक दिवस के अवसर पर प्रातः श्री शांतिनाथ भगवान के 108 कलशाभिषेक किये गए तथा शांतिधारा एवं नित्य पूजन के साथ भव्य विधान किया गया।
108 कलशों का पुण्यार्जन सुगन चंद-अशोक सुरलाया को मिला। शांतिधारा में सुभाष चंद्र – पीयूष गंगवाल, कनक – जितेंद्र छाबड़ा, पदम कांत – राजीव, अमित गदिया, रूपचंद – प्रवीण छाबड़ा, छीतर मल – विनय कुमार गदिया, विमल गंगवाल, अनिल गंगवाल, अनिल पाटनी, डॉ वीणा पाटोदी, सुषमा पाटनी, ताराचंद सेठी, दिनेश पाटनी, विनोद जैन, वीरेंद्र जैन, नवीन पाटनी, अशोक गोधा, पारस पाटनी सहित कई परिवार शामिल हुए। शांतिधारा का पठन धनकुमार जी लुहाड़िया के मुखारबिंद से हुई। इस अवसर पर संस्कार की पाठशाला का भी दीप प्रज्वलन कर एवं जिनवाणी अनावरण किया गया। मंत्री विनय गदिया ने अधिक से अधिक बच्चों एवं जिज्ञासुओ को जोड़ने की इच्छा जताई और सभी से जुड़ने का आग्रह किया।
तत्पश्चात पंडित विशाल जी के सानिध्य में शांति मंडल विधान पूजन का आयोजन किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लिया। विधान पश्चात प्रभावना वितरण नवीन-नीलिमा पाटनी द्वारा की गई।
कल्याणक दिवस की पूर्व संध्या 28 मई की शाम को “एक शाम शांतिनाथ भगवान के नाम” से भक्ति संगीत संध्या व भजन कार्यक्रम हुआ, जिसमें गायक श्री विमल जी गंगवाल एवं संजय पहाड़िया के अपने सुमधुर स्वरों से श्रोताओं को देर रात तक बाँधे रखा।
भजनों का आगाज़ विमल गंगवाल ने णमोकार मंत्र पर आधारित भजन “नवग्रह उसके पक्ष में जो जप ले णमोकार …” से किया। इसके बाद “म्हारा शांतिनाथजी की सुंदर मूरत म्हारे मन भायी जी …”, लगी जी म्हारा नैना री डोरी … “, “श्री शांतिनाथ ईष्ट बाबा मेरे ये अजमेर की शान …”, “शांतिनाथ करते हैं तुमको नमन…” आदि बहुत से भजन गाए। संजय पहाड़िया ने .. “बाबा तेरे चरणों की धूल जो मिल जाये …” की प्रस्तुति दी। रूपल गोधा ने भी अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। इस अवसर पर धर्म प्रभावना वितरण महेश-सुयोग गंगवाल की ओर से की गई।
कल्याणक दिवस की शाम को आरती एवं गत शिक्षण शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति सर्वोदय कॉलोनी इकाई द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं पाठशाला का विधिवत संचालन हुआ। इसमें रेणु पाटनी, मधु जैन, सुषमा जैन, गुणमाला गंगवाल, नीलम पंड्या आदि की सक्रिय भूमिका रही। अंत में मंत्री विनय गदिया ने सभी का आभार जताया।
अनिल कुमार जैन
श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय समिति,
सर्वोदय कॉलोनी, अजमेर
9829215242