कांग्रेसियों ने की झुनझुनवाला को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की मांग

अजमेर ! अजमेर कांग्रेस में वैश्य समाज से जुड़े कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, प्रभारी महासचिव अजय माकन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा गुजरात कांग्रेस के प्रभारी एवं पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा एवं राजस्थान पर्यटन विकास निगम धर्मेंद्र सिंह राठौड़ से अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने की मांग की है।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल ने बताया कि कांग्रेसियों ने आलाकमान एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में आयोग, बोर्ड एवं समितियों में 131 राजनैतिक नियुक्तियां जारी की गई हैं। इन राजनीतिक नियुक्तियों में वैश्य समाज को मात्र 6-7 व्यक्तियों को नियुक्ति दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि राजस्थान में वैश्य समाज के 24% से अधिक मतदाता है एवं इनका झुकाव भारतीय जनता पार्टी की ओर रहता है। वर्तमान परिपेक्ष में राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कुशल सुशासन देने के कारण 2023 में कांग्रेस के बीच सरकार रिपीट करने के लिए सार्थक प्रयास कर रहे हैं परंतु यह देखा गया है कि कांग्रेस द्वारा संगठन एवं राजनीतिक नियुक्तियों में वैश्य समाज को दरकिनार किया जाता है। जिसके भविष्य में परिणाम घातक हो सकते हैं !
कांग्रेसियों ने पत्र में लिखा कि आगामी राज्यसभा चुनाव में उद्योगपति झुनझुनवाला को प्रत्याशी बनाने, काग्रेस संगठन एवं राजनीतिक नियुक्ति में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों को तवज्जो देकर वैश्य समाज में सुखद संदेश प्रदान करें। जिससे 2023 में कांग्रेस की सरकार आपके नेतृत्व में रिपीट हो सके।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव निवर्तमान महासचिव अशोक बिंदल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र गोयल शैलेंद्र अग्रवाल. अशोक पंसारी प्रदीप अग्रवाल स्नेह लता अग्रवाल अजय गोयल कमल गंगवाल राजकुमार गर्ग डॉ सुरेश गर्ग संजय जैन आदि ने मांग की हैं।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव एवं ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष महेश चौहान संयोजक मामराज सेन पार्षद सुनीता चौहान बीना टांक बालमुकंद टाक पार्षद हेमंत जोधा ने भी हाल ही में चिंतन शिविर ने पारित प्रस्ताव के अनुसार 50 वर्ष से कम आयु वर्ग के युवा उद्योगपति झुनझुनवाला को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित करने की मांग की है।

error: Content is protected !!