अजमेर, 29 मई। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने रविवार को नला बाजार में सड़क निर्माण कार्य का विधि विधान से शुभारंभ किया। निजाम गेट से नला बाजार होते हुए मदार गेट पुलिस चैकी तक बनने वाली इस सड़क पर करीब 36 लाख रूपए खर्च होंगे। यह सड़क बनने से जहां से शहर के व्यस्तम क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों व व्यापारियों के साथ-साथ मदार गेट से निजाम गेट तक लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
देवनानी ने गर्ग मौहल्ला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे नागरिकों की हर समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रयासरत रहते हैं। पिछले काफी समय से मदार गेट से निजाम गेट तक सड़क जगह-जगह टूटी-फूटी होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। यह क्षेत्र का शहर के सबसे व्यस्तम क्षेत्रों में शामिल है और हजारों लोगों की रोजाना आवाजाही होती है। यही नहीं, शहर के अनेक लोग रोजाना इस क्षेत्र में खरीददारी करने के लिए आते हैं, तो उन्हें वाहनों से आने-जाने में दिक्कत होती है। व्यापारी भी सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण परेशान हो रहे थे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के निवासियों, व्यापारियों और नागरिकों की परेशानी को देखते हुए यह सड़क बनवाने का निर्णय किया गया।
देवनानी ने कहा कि उन्होंने हमेशा नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी है। उनके लिए जनता ही सर्वोपरि है। जिस भी क्षेत्र में सड़क, नाली व पुलिया निर्माण, स्कूल, अस्पताल, सामुदायिक भवन निर्माण या मरम्मत, अस्पतालों में एम्बुलेंस, चिकित्सा उपकरण, दवाइयों आदि के लिए मांग मिलने पर तुरंत प्रभाव से विधायक कोष से कार्य करवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज देते हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अनेक हिस्सों में जनता की मांग के अनुसार कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं और कुछ वर्तमान में चल रहे हैं। अनेक कार्य अब शुरू होंगे।
इस दौरान नला बाजार व्यापारिक एसोसिएशन,डिग्गी बाजार व्यापारिक एसोसिएशन एवं विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशन ने देवनानी का स्वागत किया ।
इस मौके पर पार्षद हेमलता बंसल, अशोक मुद्गल, के.के. त्रिपाठी, शहर भाजपा के जिला मंत्री योगेश शर्मा, पृथ्वीराज मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बंसल, महामंत्री पंकज शैली, शंकर सिंह रावत,नला बाजार व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश तेजवानी,सचिव राजकुमार असुदानी,डिग्गी बाजार एसोसिएशन के सचिव किशोर भाई,विनय अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल,सचिव भीमदत्त शुक्ला, पूर्व पार्षद सुरेश गोयल, सुनील शर्मा, अनिल गर्ग, हीरालाल जीनगर आदि भी मौजूद रहे।