आज आम आदमी पार्टी द्वारा अजमेर जिले के दक्षिण विधानसभा के कल्याणपुर क्षेत्र में राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा व संगठन मंत्री दुष्यन्त यादव जी के निर्देशानुसार विधानसभा कार्यकर्ता संवाद यात्रा के तहत व निवर्तमान जिला सचिव त्रिवेंद्र पाठक सानिध्य में सभा का आयोजन किया गया व 35 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
निवर्तमान जिला सचिव त्रिवेंद्र पाठक ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी एक आन्दोलन है जो इस देश में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ अरविन्द केजरीवाल जी के द्वारा चलाया जा रहा है, आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है, सारे देश की सरकारें जहां घाटे का बजट पेश कर रही हैं वहीं अरविन्द केजरीवाल जी ने मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त यात्रा (महिलाओं व मजदूरों के लिए) देने के बाद भी दिल्ली सरकार को फायदे के बजट पहुंचाया, उन्होने विद्यालयों का स्तर सुधारा, अस्पतालों का स्तर सुधारा, तथा विकास का एक मजबूत ढांचा तैयार किया. पाठक ने बताया कि अरविन्द केजरीवाल जी ने कहा था हम राजनीति करने नहीं बदलने आए हैं को कड़ी मेहनत से बदलकर दिखाया है और आप सभी को केजरीवाल जी का सिपाही बनकर इस व्यवस्था के खिलाफ एकजुट होकर लडना है।
कल्पित हरित में सभा को संबोधित करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी की बढती लोकप्रियता से अब विपक्षी दल घबरा गए हैं. कांग्रेस बीजेपी अब अपनी सियासी जमीन खिसकती देख घबराने लगे हैं. सालों से प्रदेश का विकास नहीं हो पाया है और इसके लिए दोनों ही दल जिम्मेदार हैं. लेकिन अब जनता विकल्प के रुप में आप पार्टी पर अपना विश्वास जता रही है आम आदमी पार्टी राजस्थान का परिवार पंजाब चुनाव के बाद दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जिस प्रकार से जाति और धर्म की राजनीति को नकार कर पंजाब की जनता ने काम की राजनीति और अरविंद केजरीवाल की गुड गवर्नेंस मॉडल को चुना है, उसी प्रकार से राजस्थान की जनता भी चाहती है कि राजस्थान में भी दिल्ली के मुताबिक अच्छे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और 24 घंटे बिजली का प्रबंध हो युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंध हो
कार्यक्रम में अशोक, बनवीर, राजू, खेमचंद, छोटू, गुलशन, भवानी, विकास, राकेश, बंटी, बबलू, दिनेश, योगेश, पिंटू, सोनू, सूरज, रमेश, रामकरण, उत्तम, विकास, राजेश, योगेश, सनी, कोमल आदि कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।
पृथ्वी सिंह नरूका
आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर