केकड़ी 31 मई(पवन राठी)। लायंस क्लब केकड़ी एवं डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में लायंस भवन, पोकी नाड़ी,जयपुर रोड केकडी में नेत्र रोगियों को चश्मे वितरण किए गए । लायंस क्लब के क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि 18 अप्रैल 2022 को कोटा में 86 ऑपरेशन कराए गए थे । उन मरीजों के 8 मई 2022 को चश्मे के नंबर निकाले गए । इनमें से 81 मरीजों को चश्मे वितरण किए गए । लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन एस एन न्याति ने चश्मे वितरण करते हुए कहा कि जरूरतमंद की सेवा करना हमारा कर्तव्य है , सेवा का फल देना, आपको नेत्र ज्योति देना ईश्वर के हाथ है । लायन पुरुषोत्तम गर्ग ने कहा कि आज से आपको नंबरों के चसमें दे दिए गए हैं काला चश्मा का उपयोग नहीं करना है । क्लब अध्यक्ष एस एन न्याति ने बताया कि आगामी विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 17 जून 2022 को लगाया जाएगा । जिनके 18 जून को कोटा में ऑपरेशन किए जाएंगे ।