पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र को ’उद्योग का दर्जा’ प्रदान करने के राजस्थान सरकार के कदम का एचएआई ने स्वागत किया

जयपुर, 31 मई, 2022: भारतीय आतिथ्य उद्योग की शीर्ष संस्था होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने राजस्थान सरकार के उस कदम का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने पर्यटन व आतिथ्य क्षेत्र को ’उद्योग का दर्जा’ देने का निर्णय लिया है। आतिथ्य उद्योग देश के उन क्षेत्रों में से एक है जिन पर कोरोना महामारी का सबसे बुरा असर पड़ा है। उम्मीद है की इस फैसले से होटलों को बिजली दरों, सम्पत्ति कर, मौजूदा कर्ज की रिफाइनेंसिंग, कम दरों पर झंझट मुक्त ऋण, कराधान तथा होटल परियोजनाओं व परिचालन हेतु सरल स्वीकृति प्रक्रिया जैसे पहलुओं पर होटल उद्योग को फायदा मिलेगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, लागत घटेगी और पुनः निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा इस उद्योग को मजबूती मिलेगी जिससे यह राज्य की जीडीपी में अहम योगदान करने में सक्षम हो पाएगा और साथ ही रोज़गार को भी समर्थन मिलेगा जिससे राज्य महामारी से असर से उबर सकेगा।
राज्य सरकार के फैसले की प्रशंसा करते हुए एच.ए.आई. के महासचिव एम.पी. बेज़बरुआ ने कहा, ’’हम बहुत लंबे समय से अपने कारोबारी क्षेत्र को उद्योग का दर्जा देने की मांग करते आ रहे हैं। हम राजस्थान सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं और पर्यटन के हित में उठाए गए इस कदम के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को धन्यवाद देते हैं की उन्होंने पर्यटन एवं आतिथ्य को एक उद्योग के तौर पर मान्यता दी जो राज्य की आर्थिक वृद्धि के लिए एक अहम क्षेत्र है। उद्योग का दर्जा मिलने से यह क्षेत्र अपनी पूरी क्षमता से काम कर सकेगा, यह शीघ्रता से कोविड प्रभाव से उबर सकेगा, राज्य की जीडीपी और रोजगार में यह अहम योगदान देगा और यह उद्योग मजबूत होगा। हमें आशा है की सरकार इस पर नज़र रखेगी की इस निर्णय का अमल असरदार ढंग से हो ताकी उद्योग को इसके फायदे निश्चित तौर पर हासिल हो पाएं।’’
राजस्थान में एच.ए.आई. का क्षेत्रीय चैप्टर इस पर ध्यान दे रहा है की उद्योग के सामने जो प्रासंगिक मुद्दे व चुनौतियां हैं उनसे राज्य सरकार के साथ ही इस इलाके में अन्य प्रमुख स्टेकहोल्डरों को अवगत कराया जा सके। यह चैप्टर स्टेकहोल्डरों को अपने साथ जोड़ रहा है और इसके लिए ज्यादा सहयोग किया जा रहा है, भागीदारियां की जा रही हैं और कार्यक्रमों के जरिए स्थानीय अर्थव्यवस्था के लाभ हेतु समावेशी वातावरण तैयार किया जा रहा है। ये कार्यक्रम ऐसे हैं जो छोटे व मध्यम ऑपरेटरों के हितों की रक्षा एवं उन्हें प्रोत्साहित करते हैं तथा बड़े पैमाने पर होटल उद्योग के कर्मचारियों के लिए भी ये कार्यक्रम लाभकारी हैं।

error: Content is protected !!