केकड़ी 2 जून(पवन राठी)भा ज पा कार्यकर्त्ताओं ने महाराणा प्रताप सर्किल पर प्रताप जयंती मनाई।सर्व प्रथम कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।भा ज पा नेता राजेन्द्र विनायका ने महाराणा प्रताप को स्वाभिमान और शूरवीरता की मिशाल बताया और कहा कि आज महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर प्रधान होनहार सिंह राठौड़ -देहात उद्योग प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल मित्तल -एस सी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत जिला महामंत्री धनराज नायक-ओ बी सी मोर्चा मंत्री धनराज चौधरी- शहर मंडल महामंत्री राम बाबू सागरिया पालिका में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी अर्जुन सिंह शक्तावत ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष श्री राम आचार्य मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण माली किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद गोठरवाल हर्ष व्यास रामपाल चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।