आज दिनांक 02.06.2022 – महाराणा प्रताप की जयंति पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर स्थित उनकी प्रतिमा पर युथ कांग्रेस महासचिव डा. सुनील लारा के नेतृत्व माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
यह जानकारी देते हुए डॉ. सुनील लारा नेे बताया कि जिस तरह से महाराणा प्रताप ने अपनी मातृभूमि की रक्षा व आन-बान-षान के लिए महलों का सुख चैने छोड़कर जंगलो में जीवन यापन किया। सोने चॉंदी के बर्तनो की जगह पेड़ के पत्तो पर घास से बनी रोटियॉं खाई तथा जीवनभर पुरालो से लड़ते रहे और अपनी मातृभुमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दे दिया। उनसे हमें सीख लेनी चाहिये तथा उनके बताये पथ पर चलना चाहिए। इसी के चलते आज सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय परिसर में स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंति पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान छात्र प्रतिनधि अंकित घारू, हरीश कुमार, विक्रम राठौड़, मोनू वाल्मीकि, हिमांशु वर्मा, जीतेश मोहनपुरीया, विलास चण्डालिया, ललित सोगरा, धनसिंह राजोरिया, सुरेंद्र जोनी, लक्की हाडा, संध्या, सुमित कुमार, रतन गोठवाल, घनश्याम वर्मा, हेमंत कुमार, निखिल राजोरिया सहित काफी संख्या कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
डा. सुनील लारा