बिना टिकट यात्रा करते पांच युवक पकड़े

अजमेर। शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे 5 युवकों को रेल्वे पुलिस ने पकड़ कर जुर्माने सहित टिकट की राशि वसूल कर ली। जानकारी के अनुसार दिल्ली से शताब्दी ट्रेन में चढ़े पांचों युवकों से जब टिकट चेकिंग स्टाफ  ने टिकट मांगा तो पांचों बगले झांकने लगे और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। पांचों ने टीटी सतेन्द्रपाल सिंह के साथ दुव्र्यवहार की कोशिश की तो टीटी ने इसकी सूचना अजमेर रेल्वे स्टेशन पर आरपीएफ  स्टाफ को दे दी। ट्रेन के अजमेर पहुंचने पर पुलिस ने पांचों को अपने कब्जे में ले लिया। रेल्वे नियम के अनुसार पांचों से 3 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूल ली गई।
error: Content is protected !!