अजमेर। अलवरगेट थाना इलाके में शुक्रवार देर रात आपसी लेनदेन को लेकर हुए झगड़े के बाद एक युवक ने घर के बाहर खड़े दो वाहनों में आग लगा दी। आगजनी की इस वारदात के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। अलवरगेट पुलिस थानान्तर्गत जादूगर लक्ष्मण चौक इलाके में शुक्रवार देर रात कमलेश और सोनू के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था। बात आपसी समझाइश से निबट भी गई, बावजूद इसके देर रात आरोपी सोनू ने कमलेश के घर के बाहर खड़े एक्टिवा और एक अन्य स्कूटर में आग लगा दी और फरार हो गया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक एक्टिवा जल कर खाक हो चुका था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर छोड़कर फरार होने का प्रयास कर रहे आरोपी सोनू को गिरतार कर लिया।
