स्मारक के रजत जयंती व स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुये रूपलो कोल्ही के प्रतिमा का होगा अनावरण
प्रचार सामग्री का हुआ विमोचन
अजमेर 10 जून। महाराजा दाहरसेन के 1310वें बलिदान दिवस, स्मारक के रजत जयंती वर्ष तथा स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुये रूपलो कोल्ही के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के साथ 11 जून से 16 जून तक अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। यह निर्णय समारोह समिति की आहूत स्वामी कॉम्पलेक्स पर आयोजित बैठक में लिया गया है। बैठक में बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया।
भारतीय सिन्धु सभा द्वारा आयोजित बाल संस्कार शिविरों में रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन 11 जून को प्रातः 9 बजे से किया जायेगा। 12 जून सांय 4 बजे से सिन्ध के महापुरूष व महाराजा दाहरसेन के बलिदान पर ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। 13 जून को वृक्षारोपण कार्यक्रम व 14 जून को सिन्धी समाज का राष्ट्र निर्माण में योगदान के साथ उदासीन पंथ का जुडाव, हिंगलाज माता और गुरू गोरखनाथ के विषयों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।
महाराजा दाहरसेन स्मारक पर 15 जून को सांय 6 बजे पूर्व संध्या पर दीपदान व पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। स्मारक पर 16 जून को सांय 5.30 बजे से मुख्य कार्यक्रम में स्मारक के रजत जयंती वर्ष पर देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम, हिंगलाज माता पूजन व स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुये रूपलो कोल्ही के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित जायेगा। बैठक में विभिन्न समितियां बनाकर कार्य की जिम्मेदारी दी गई व प्रसाद वितरण की योजना भी बनाई गई।
बैठक में समारोह समिति के हरीश झामनाणी, सम्पत सांखला, प्रकाश जेठरा, विनीत लोहिया, जितेन्द्र जोशी, दिशा किशनानी, निर्मला लालवाणी, लेखराज रामोलिया, सुरेश खोरवाल, मुकेश खीचीं, विक्रम सिंह, जगदीश अभिचंदाणी, के.टी. वाधवाणी, प्रो. लक्ष्मी ठाकुर, प्रो. सुब्रतो दत्ता, प्रो. राजू शर्मा, जसवंत बुंदेल, शेलेन्द्र सिंह परमार, श्याम बाबू वर्मा, मोहन कोटवाणी, श्वेता शर्मा, पूजा तोलाणी, प्रकाश छबलाणी, विनोद आसनाणी, भैरूलाल गुर्जर, कमलेश शर्मा, नरेन्द्र बसराणी, जयप्रकाश मंघाणी सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा व समारोह की जानकारी कवंलप्रकाश किशनानी ने दी। बैठक का संचालन महेन्द्र कुमार तीर्थाणी व आभार समन्वयक मोहन तुलस्यिाणी ने प्रकट किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम में नगर निगम, अजमेर, अजमेर विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु शोधपीठ म.द.स. विश्वविद्यालय सहभागी रहेगीं।
(मोहन तुलस्यिाणी)
समन्वयक, मो.9413135031