कचरा संग्रहण के जज़िया कर के विरोध में आम आदमी पार्टी अजमेर के व्यापार महासंघ के साथ

स्वायत्त शासन विभाग द्वारा घर घर कचरा संग्रहण योजना के तहत उपयोग राशि निर्धारण और वसूली का आम आदमी पार्टी अजमेर विरोध करती है और अजमेर शहर व्यापार महासंघ द्वारा इस जज़िया कर का जो विरोध किया जा रहा है उस का समर्थन करती है | आम आदमी पार्टी की संभाग समन्वयक कीर्ति पाठक ने राज्य सरकार के तानाशाही रवैये का विरोध करते हुए कहा कि सरकार एक welfare state होती है जिस का कार्य जनता के टैक्स के पैसे को उन्हीं के विकास पर खर्च करना होता है | उन्होंने आरोप लगाया कि आज कांग्रेस सरकार और अजमेर का नगर निगम एक व्यापारी के रूप में कार्य कर रहे है और जनता से लगातार विभिन्न प्रकार की कर वसूली कर रहे है | नगर निगम विभिन्न टैक्स के माध्यम से जनता से लगातार वसूली करती है और उस के एवज में भली भांति जनता की मौलिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी नहीं करती है | पिछली सरकार के समय में भी कचरा संग्रहण राशि का आम आदमी पार्टी ने विरोध किया था और तत्कालीन जिला अध्यक्ष मीना त्यागी जी के नेतृत्व में एक हस्ताक्षर अभियान चला कर आम नागरिकों को जागरूक किया था |
कीर्ति पाठक ने अजमेर नगर निगम के निर्वाचित जन प्रतिनिधि यथा पार्षद , मेयर और डिप्टी मेयर को नसीहत देते हुए याद दिलाया कि ये जनतंत्र है और आप सभी अजमेर की जनता के बहुमूल्य वोट से चुन कर निगम पहुंचे हैं तो आप को सरकार नहीं जनता की इच्छा का सम्मान करते हुए कचरा संग्रहण योजना का विरोध करना चाहिए | आम आदमी पार्टी अजमेर के समस्त कार्यकर्ताओं ने साथी अजमेरवासियों से अपील की है कि क्यूंकि हम लगातार अजमेर निगम को विभिन्न टैक्स के माध्यम से राजस्व देते हैं और सफाई व्यवस्था की ज़िम्मेदारी स्थानीय नगर निगम की है तो इस के लिए एक और टैक्स देने का समस्त अजमेरवासी विरोध करें |
मीना त्यागी ने नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे सीवरेज शुल्क का विरोध करते हुए बताया कि वर्तमान में अजमेर शहर में कई स्थानों पर सीवरेज कनेक्शन नहीं हैं पर नगर निगम द्वारा पानी के बिल के साथ सीवरेज टैक्स की राशि भी जोड़ कर दी जा रही है जिस का विरोध होना चाहिए | उन्होंने अजमेरवासियों से अपील की कि जिन के घर पर सीवरेज कनेक्शन नहीं है पर बिल आ रहे हैं वे अपने स्थानीय आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता से संपर्क कर सकते हैं | आम आदमी पार्टी उन की इस लड़ाई में पूरा साथ देगी |

आज आम आदमी पार्टी अजमेर द्वारा कानून व्यवस्था की बिगड़ी हुई स्थिति जैसे चैन स्नैचिंग की वारदातें , चोरी , मादक पदार्थों का खुले आम विक्रय , महिला उत्पीड़न की घटनाओं में बढ़ोतरी आदि पर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन भी दिया गया जिस में स्थानीय स्तर पर पुलिस की गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया गया |
ज्ञापन देने वाले स्थानीय नेताओं में हेमंत गहरवार , आफाक अली , पूनम मेहरा , कल्पित हरित , राकेश , रवि आदि मौजूद थे |

error: Content is protected !!