तीनों विजयी सांसदों को बधाई संदेश प्रेषित

अजमेर /राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं एवं अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने राज्यसभा की 3 सीटें जीतने पर श्रीमती सोनिया गांधी ,राहुल गांधी, अशोक गहलोत व सचिन पायलट के साथ-साथ तीनों विजयी सांसदों को बधाई संदेश प्रेषित किया है और कहा है कि भाजपा की हॉर्स ट्रेडिंग पूरी तरह फेल कर दी गई उल्टे भाजपा के विधायकों मैं ही सैंद लग गई । श्री प्रताप यादव ने कहा कि आज की विजय पूरे राजस्थान के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश पैदा करेगी और हम 2023 के चुनावों में सफलता प्राप्त करेंगे।
इस अवसर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में व अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मीनाक्षी यादव ने संयुक्त रूप से गंज चौराहे पर पटाखे चलाकर व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर से तारा देवी यादव,सौरभ यादव,मीनाक्षी यादव,सुरेश कुमार,अली अकबर मोयल, बदरुद्दीन कुरैशी, यूनुस खान, लतीफ शेख, यादव,भूपेंद्र यादव,गजेंद्र यादव, रोहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

सौरभ यादव
उपाध्यक्ष : अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग

error: Content is protected !!