ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर हुए शुरू

केकड़ी 11 जून(पवन राठी)
निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के आदेशानुसार विद्यालय खेलकूद को बढ़ावा देने हेतु ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर वॉलीबॉल दिनांक 9 6 2022 से23. 6.2022 तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कादेड़ा में आयोजित किया जा रहा है प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्रा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने हेतु दक्ष प्रशिक्षकों को लगाया गया है ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ विशिष्ट अतिथि योगेश आचार्य प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कादेड़ा रहे अध्यक्षता संस्था प्रधान मुकेश कुमार सेन ने की एवं सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया दक्ष प्रशिक्षक के रूप में प्रकाश आचार्य त्रिलोक मेघवंशी रामस्वरूप नायक अशोक कुमार कीर अनीता मीणा शीला रेगर गजेंद्र सिंह राठौड़ कमल किशोर हाडा व हकीम रंगरेज अपनी सेवाएं दे रहे हैं शिविर का समय सुबह 7:00 बजे से 10:30 तक एवं शाम को 5:00 बजे से 7:30 बजे तक रहेगा।

error: Content is protected !!