मंडल प्रबंधक छापरवाल का किया सम्मान

समाज अपने बच्चो को प्रशासनिक सेवाओं में भेजने हेतु ध्यान दे करे-राठी
=======================
केकड़ी 14 जून (पवन राठी)क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा केकड़ी के बैनर तले एल आई सी अजमेर के मंडल प्रबंधक ओम प्रकाश छापर वाल का प्रथम बार केकड़ी आगमन पर स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन ग्रीन हाउस जूनिया गेट में किया गया।
मंडल प्रबंधक के आगमन पर समाज के पदाधिकारियों एवम बंधुओ द्वारा उनको ढोल नगाड़ों की थाप के साथ जयपुर रोड से समारोह स्थल तक लाया गया।
समारोह स्थल पर माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंदड़ा प्रगति मंडल अध्यक्ष पवन राठी जिला सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण न्याति
माहेश्वरी मंडल संरक्षक रामावतार डोडिया क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष राकेश चौधरी सचिव सत्यनारायण सोमानी पूर्व अध्यक्ष छीतरमल न्याति नाथूलाल न्याति आदि ने राजस्थानी परम्परा नुसार माल्यार्पण कर साफा बंधवा शाल ओढ़ा कर अभिनंदन किया एवम स्मृति चिन्ह भेंट किया।इस अवसर पर उपस्थित
एल आई सी केकड़ी शाखा प्रबंधक
सुरेश चंद मीणा का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंदड़ा जिला सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस एन न्याति सत्यनारायण सोमानी क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष राकेश चौधरी प्रगति मंडल अध्यक्ष पवन राठी ने छापरवाल के मंडल प्रबंधक पद पर पंहुच कर समाज को गौरवांवित करने वाला कदम बताया। इससे ना केवल छापरवाल के का नाम और कद बढ़ा है अपितु पूरे माहेश्वरी समाज का नाम रोशन हुवा है।अपने उद्बोधन में सत्यनारायण सोमानी ने बताया की जीवन बीमा निगम की स्थापना के बाद से पहली बार एक माहेश्वरी समाज का व्यक्ति इस शीर्ष पद पर पंहुच पाया है जो बहुत ही हर्ष और समाज को गौरवान्वित करने वाला है।
प्रगति मंडल अध्यक्ष पवन राठी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित सभी समाज बंधुओं से कहा कि राष्ट्र निर्माण में माहेश्वरी समाज का बड़ा योगदान है।अब समय आ गया है कि सभी को अपने बालको को प्रशासनिक सेवाओं में भेजने के लिए अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिससे राष्ट्र निर्माण में समाज अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर सके।
समारोह में बड़ी संख्या में समाज बंधुगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!