अभी सड़कें क्षतिग्रस्त होने से लोगों को हो रही है परेशानी, गड्ढों में पानी भरने से बीमारियां फैलने का बना रहता है खतरा, आए दिन होती हैं दुर्घटनाएं
-सड़कें दुरूस्त होने से लोगों को मिलेगी राहत, आवागमन होगा सुगम
अजमेर, 14 जून। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने वार्ड 80 में आसापुरा नगर की दो गलियों में सड़क और नाली निर्माण कार्य का मंगलवार को शुभारंभ किया। धर्मपाल वैष्णव वाली गली और शकुंतला वाली गली में विधायक कोष से इन निर्माण कार्यों पर 13.35 लाख रूपए की लागत आएगी।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने देवनानी को बताया कि आसापुरा नगर में सड़कें क्षतिग्रस्त होने से बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। यही नहीं, गड्ढों के कारण कई बार अनेक लोग दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। अब सड़क और नाली बनने से नागरिकों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
क्षेत्रीय पार्षद धर्मेन्द्र सिंह चैहान एवं नागरिकों ने देवनानी का साफा पहनाकर स्वागत किया। सड़कों के निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों में अति उत्साह नजर आया। उन्होंने सड़क व नालियों का कायाकल्प करने के लिए देवनानी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देवनानी ऐसे विधायक हैं, जो जनता के हर दुख-दर्द में साथ खड़े रहते हैं और जनसमस्याओं का समाधान त्वरित गति से कराते हैं। इस मौके पर महेंद्र माथुर, बाबूलाल चैहान, आशीष शर्मा, भगवान बैरवा, प्रदीप यादव, पं. दिव्यप्रकाश, शकुंतला चैहान, मंजुला सिसोदिया, पूनम मेहरा, सरिता चैहान आदि मौजूद रहे।