16 जून को स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुए रूपलो कोल्ही के प्रतिमा का होगा अनावरण
साथ होगा सभी विजेताओं का सम्मान
15 जून को पूर्व संध्या पर होगा दीपदान
अजमेर 14 जून। महाराजा दाहरसेन के 1310वें बलिदान दिवस, स्मारक के रजत जयंती वर्ष तथा स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुये रूपलो कोल्ही के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के साथ शनिवार से रंग भरो प्रतियोगिता का भारतीय सिंधु सभा के चल रहे बाल संस्कार शिविर के परिणामों की घोषणा की गई।
पूज्य सिन्धु पंचायत संस्था पंचशील नगर में आयोजित रंग भरो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा मंगवानी द्वितीय स्थान परिधि तृतीय स्थान रश्मि बदलानी, धोलाभाटा प्राथमिक वर्ग प्रथम- यशश्वी द्वितीय-, रिमझिम देवनानी, तृतीय, जतिन आसनानी, अपेक्षा पिंजलानी, वैशाली झूलेलाल मंदिर:- प्रथम लवीना सेवलानी द्वितीय गुंजन होतचंदानी तृतीय रिया बच्चानी, नाका मदार (झूलेलाल मंदिर) प्रथम रोहित रामचन्दानी द्वितीय – भावेश रामनानी तृतीय – संजना पागरानी, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय: प्रथम भूमिका दरयाणी, द्वितीय निधि मंघाणी, तृतीय भविष्य खटवाणी, पार्वती उद्यान अजय नगर में आयोजन प्रतियोगिता में प्रथम जिया वसंतानी, द्वितीय कृष्णा गोयल तृतीय कुसुम भोजवानी एवं मेडेटेटिव स्कूल, अजय नगर में आयोजन प्रतियोगिता में प्रथम रितेश तोतवानी, द्वितीय खुशी देवनानी तृतीय -कृतिका शिवदासानी रहे।
महानगर मंत्री महेश टेकचंदानी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम दिनांक 16 जून को स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुए रूपलो कोल्ही के प्रतिमा का होगा अनावरण। साथ होगा सभी विजेताओं का सम्मान किया जाएगा।
नगर निगम अजमेर, अजमेर विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, भारतीय सिन्धु सभा, भारतीय इतिहास संकलन सिन्धु शोधपीठ म.द.स. विश्वविद्यालय, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास एवं समारोह समिति, अजमेर का सहयोग रहेगा।
15 जून को पूर्व संध्या को स्मारक पर होगा दीपदान:
सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के 1310वें बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार 15 जून को सायं 06 बजे महाराजा दाहरसेन स्मारक हरिभाउ उपाध्याय नगर पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 16 जून को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
समन्वयक-9413135031