आरपीएससीः-राजस्थान पुलिस सेवा की रिव्यू पदौन्नति बैठक आयोजित

अजमेर, 15 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग में बुधवार को गृह (ग्रुप-1) विभाग की पदौन्नति समिति की रिव्यू बैठक का आयोजन किया गया। आयोग सदस्य श्री जसवंत सिंह राठी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राजस्थान पुलिस सेवा की सुपरटाइम स्केल के एवं सीनियर स्केल वर्ष 2021-22 के पदोन्नति प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सचिव गृह विभाग श्री वी.श्रवण कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री एमएल लाठर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, अजमेर (कार्मिक विभाग प्रतिनिधि) श्रीमती भावना गर्ग तथा संयुक्त शासन सचिव, गृह (पुलिस) श्री जगवीर सिंह मौजूद रहे।

error: Content is protected !!