श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख द्वारा पदस्थापन आदेष जारी करने के दिये गये निर्देष

दिनांक 15.06.2022। श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा की अध्यक्षता में दिनांक 07.06.2022 को जिला स्थापना समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में विभिन्न प्रषासनिक मुद्दो एवं प्राप्त स्थानान्तरण प्रार्थना पत्रो तथा प्रषासनिक स्तर पर स्थानान्तरण किये जाने का निर्णय समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया था। जिसके अध्याधीन आज श्री मुरारी लाल वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर द्वारा कनिष्ठ सहायक क्रमषः विक्रम रावत पंचायत समिति भिनाय से जिला परिषद अजमेर, डालचन्द जाटोलिया पंचायत समिति पीसांगन कार्य व्यवस्थार्थ हाल अजमेर ग्रामीण से जिला परिषद अजमेर, षिवनारायण नायक पंचायत समिति भिनाय से पंचायत समिति पीसांगन, मुकेष शर्मा पंचायत समिति पीसांगन से पंचायत समिति भिनाय एवं सहायक कर्मचारी मनोज चौधरी जिला परिषद अजमेर (ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ) से पंचायत समिति श्रीनगर के पदस्थापन /स्थानान्तरण आदेष जारी किये गये।

श्रीमती सुशील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर द्वारा 58 अनटाईड कार्यो के विरूद्ध 1 करोड़ 89 लाख रू. की स्वीकृति की गई जारी।
दिनांकः- 15.06.2022 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुशील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर द्वारा प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई कर आमजन को राहत प्रदान की जाती है जनसुनवाई में जिला प्रमुख को विभिन्न प्रकृति की परिवेनदनाएंे प्राप्त होती है। जिला प्रमुख द्वारा सदैव जनप्रतिनिधिगणों, ग्रामीणजनों एवं क्षेत्रिय समस्याओं को मध्यनजर रख कार्यो की स्वीकृति जारी की जाती है। जिला प्रमुख द्वारा उन गांवो के व क्षेत्रो को चिन्हित किया गया जा जहां पर छांव, बैठक, विश्राम व सामुदायिक केन्द्रो की उपलब्धता कम है। ग्रामवासीयों की सुलभता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रमुख द्वारा सार्वजनिक पुस्तकालय भवन, सामुदायिक केन्द्र, शमशान घाट विकास कार्य एवं विश्रान्ति स्थलो सहित विभिन्न अन्टाईड कार्यो के विरूद्ध 1 करोड़ 89 लाख के कार्यो की स्वीकृति जारी करने के निर्देश श्री मुरारी लाल वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर को प्रदान किये गये है।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!