रक्तदान हेतु जागरूकता रैली निकाली

केकड़ी 25 जून(पवन राठी)
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ब्रांच केकड़ी के बैनर तले आज केकड़ी शहर में रक्तदान के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।
मीडिया सहायक राम चंद टहलानी ने बताया कि इस रैली को केकड़ी पुलिस थाने के सीआई श्री सुधीर जी उपाध्याय ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली नगर पालिका प्रांगण से रवाना होकर तेलियान मंदिर, म अजमेरी गेट,घंटाघर सदर बाजार,खिड़की गेट,सरसडी गेट, ट्रक स्टैंड,बस स्टैंड होते हुए वापस नगर पालिका में आकर समाप्त हुई। यह रक्तदान कल 26 जून 2022 रविवार को अजमेर रोड स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन पर प्रातः 9:00 बजे से दिन में 2:00 बजे तक चलेगा इसमें जवाहर लाल नेहरू अस्पताल अजमेर,जनाना अस्पताल अजमेर एवं राजकीय चिकित्सालय केकड़ी के विशेषज्ञों की देखरेख में रक्तदान करवाया जाएगा।
केकड़ी ब्रांच मुखिया अशोक रंगवानी ने बताया कि इस रैली में रक्तदान महादान,धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं,रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहाएं, जैसे नारे लगाते हुए सेवादल के जवान और बहने चल रही थी।इस रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जलपान करा कर स्वागत किया गया।
रैली में टांकावास ब्रांच मुखी कालूराम निरंकारी गुलगांव ब्रांच मुखी गोपाल खटीक के सानिध्य में केकड़ी गुलगांव,टांकावास, धुंधरी, उंदरी,सावर,बाजटा आदि गांव की संगतों ने भाग लिया रैली मार्ग पर पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग मिला।

error: Content is protected !!