अजमेर में हिंदुत्व रैली सफल बनाने के लिए सभी वर्गों, व्यापारियों, युवाओं व नागरिकों का आभार-देवनानी

-सभी राजनीतिक व सामाजिक मतभेद भुलाकर दिखाई एकजुटता
-अजमेर के इतिहास में संभवतः पहली ऐतिहासिक रैली हुई

अजमेर, 26 जून। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर में आयोजित हिंदुत्व रैली को ऐतिहासिक बताते हुए इसे सफल बनाने के लिए सकल हिन्दू समाज, व्यापारी, युवा और आमजन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक और सामाजिक मतभेद मिटाकर इस रैली में शामिल हुए, जिसके लिए वे सभी का अभिनंदन करते हैं।
देवनानी ने कहा, संभवतः शहर के इतिहास में यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में हिन्दू रैली में शामिल हुए। शहर ही नहीं, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी कोने-कोने से लोग रैली में शामिल होने के लिए आए। उन्होंने कहा कि हिन्दू अब जाग गया है और किसी भी सूरत में अपने देवी-देवताओं का अपमान सहन नहीं करेगा। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि शहरवासियों ने दलगत राजनीति से अलग रहते हुए रैली में भाग लेकर सामाजिक एकजुटता का प्रदर्शन किया है।
देवनानी ने कहा कि तेज धूप और भारी उमस के बावजूद लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था। लोग पूरे उत्साह व जोश से लबरेज थे। करीब साढ़े तीन किमी. लंबे मार्ग पर रैली में लोग पैदल चले, पसीने से तरबतर हो गए, लेकिन इसके बावजूद उनका उत्साह और जोश कम नहीं हुआ। एक बार कदम उठे, तो फिर रूके नहीं, लगातार चलते रहे। हिन्दू समाज, व्यापारी, युवा और आमजन के मन में केवल एक ही संकल्प था, हिंदुत्व की रक्षा के लिए पीछे नहीं रहेंगे। भारी तादाद में लोगों के भागीदारी होने से रैली का स्वागत जगह-जगह पुष्प वर्षा से किया गया। तो कई सामाजिक कार्यकत्र्ता रैली में पीने के पानी की व्यवस्था के लिये जुटे रहे इसके रैली सभी के प्रयासों से सफल रही ।

error: Content is protected !!