कांग्रेसियों ने की शांति बनाए रखने की अपील

अजमेर ! अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल कुलदीप कपूर फकरे मोइन शिव कुमार बंसल अशोक बिंदल आरिफ हुसैन सागर मीणा एवं डॉ संजय पुरोहित ने कहा कि उदयपुर में युवक की निर्मम और दिल दहलाने वाली हत्या की घटना अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है, इसकी भर्त्सना करते हैं। कांग्रेसियों ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि किसी भी धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों को सख्त से सख्त सज़ा दी जाए। कांग्रेसियों ने सभी से सम्प्रदायिक सौहार्द, शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

error: Content is protected !!