श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जिला आयोजना समिति एवं साधारण सभा की बैठक का किया जायेगा आयोजन
ऽ दिनांक 29.06.2022। श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख की अध्यक्षता में दिनांक 30.06.2022 को मध्यान्ह् 01ः15 बजे साधारण सभा की बैठक का आयोजन राजीव गांधी विद्या भवन, रीट कार्यालय, जवाहर स्कूल के पास, अजमेर में किया जायेगा। बैठक में माननीय सांसदगण, विधायकगण, जिला परिषद सदस्यगण, प्रधानगण एवं जिले के समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। बैठक में गत बैठक के कार्यवाही विवरण की पुष्टि के साथ ही गत बैठक मे लिये गये निर्णयो की अनुपालना की पुष्टि एवं चर्चा की जायेगी। जिले में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सड़को, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा षिक्षा से संबंधित समस्याओ पर चर्चा की जायेगी एवं अन्य विभागो के क्रियाकलापो पर विचार विमर्ष किया जायेगा। स्वच्छ भारत मिषन के तहत शौचालय से वंचित पात्र परिवारो के शौचालय निर्माण एवं निर्मित शौचालयो के लाभार्थियो को प्रोत्साहन राषि के भुगतान की समीक्षा की जायेगी। सामुदायिक स्वच्छता परिसरो के निर्माण, उपयोगिता एवं रख-रखाव की समीक्षा की जायेगी। ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन अन्तर्गत करवाये जा रहे कार्यो की समीक्षा की जायेगी। निजी आय से किए गए एवं कराये जा रहे कार्यो का अनुमोदन सहित विभिन्न बिन्दुओ पर भी चर्चा की जायेगी।
ऽ श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजना समिति की बैठक का आयोजन राजीव गांधी विद्या भवन, रीट कार्यालय, जवाहर स्कूल के पास, अजमेर मे किया जायेगा। बैठक में जिला वार्षिक योजना वर्ष 2021-22 की माह मार्च 2022 तक की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा के साथ ही समिति से संबंधित अन्य बिन्दुओ पर भी चर्चा की जायेगी।
ऽ श्री मुरारी लाल वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर दिनांक 30.06.2022 को राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर जिला परिषद एवं पंचायत समिति स्टाफ द्वारा दिनांक 30.06.2022 को समितियों की बैठक उपरान्त विदाई समारोह आयोजित किया जायेगा।
दीपक कादीया
7737597589