कल उदयपुर में घटित हुई हृदय विदारक घटना की अजमेर शहर व्यापार महासंघ घोर निंदा व भर्त्सना करता है। महासंघ सरकार से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करता है। अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता ने उदयपुर की घटना को निंदनीय व कायरता का प्रतीक बताया और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने अजमेर सहित सभी प्रदेशवासियों को शांति बनाए रखने की अपील की है। राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से मांग की है कि इस घटना में जो लोग लिप्त हैं उनके खिलाफ त्वरित कानूनी कार्यवाही की जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। राज्य सरकार से आग्रह किया कि ऐसे आपराधिक प्रकृति के लोगों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला कर इनको पुलिस कस्टडी में लिया जाए जिससे ऐसे असामाजिक तत्वों व सिरफिरे अपराधियों जिनका काम अराजकता फैलाना है को रोका जा सके। अध्यक्ष किशन गुप्ता ने शहर वासियों से अपील की सभी आपस में मिलजुल कर इस घटना से संबंधित किसी भी प्रकार की गलत बयानबाजी और भड़काऊ पोस्ट व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य सोशल मीडिया पोस्ट नहीं डालें व कानून पर भरोसा रखें ताकि सौहार्द का वातावरण बना रह सके। ऐसे अपराधिक लोगों का उद्देश्य आपस में समुदायों को लड़ाने व व्यापार को पूरी तरह से चौपट करने का होता है चूंकि इसलिए हम सभी को अपना अपना व्यापार व परिवार संभालने की जिम्मेदारी है इसलिए ऐसे असामाजिक तत्वों को सरकार कानून के मुताबिक सख्त से सख्त सजा देगी यह भरोसा बनाए रखें और कानून को अपने हाथ में न लें। अपील करने वालों में महासंघ के संरक्षक भगवान चंदीराम सहित अध्यक्ष किशन गुप्ता, प्रवीण जैन, नरेंद्र छाबड़ा, अशोक बिंदल, सुरेश चारभुजा, सीए विकास अग्रवाल, गिरीश लालवानी, कमल गंगवाल, जय गोयल, रमेश चंद जैन, हेमंतसिंह खंगारोत, शैलेन्द्र अग्रवाल, विवेक जैन, राजकुमार गर्ग, बालेश गोहिल, राजीव निराला, दिलीप टोपीवाला,अनीश मोयल, राकेश डीडवाणीया, संयम गंगवाल, सम्पत कोठरी, बद्रीप्रसाद सिंघल, विशाल गंगवाल, माणकचंद जैन आदि हैं।
किशन गुप्ता🙏🏻
अध्यक्ष, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9982719400