केकडी 30 जून,(पवन राठी ) / केकड़ी पुलिस ने बुधवार को केकड़ी के निकट ग्राम नायक में हुई है युवक के ब्लाइंड मर्डर का 24 घंटे में ही खुलासा कर एक बड़ी सफलता प्राप्त की है ।
जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर विकास शर्मा ने बताया कि 29जून को प्रार्थी नरेन्द्र पुत्र धाकड ने 24 वर्षीय रिश्तेदार सत्यनारायण धाकड़ निवासी नारेड पुलिस थाना टोडारायसिंह जिला टोंक जो पिछले डेढ महिने से केकडी (काँजीपुरा) में किराये कमरे में रहता है. व कम्पीटिशन की तैयारी कर रहा है। उसका 28 जून को दोपहर 12-01 बजे दिन से मेरे साले सत्यनारायण का फोन बन्द आ रहा था और कमरे पर भी नहीं था। पूछताछ से पता चला कि सत्यनारायण के पास कल दिन में किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था जिसने उसे बुलाया था। सत्यनारायण फोन पर आने रूम से चला गया था, जो वापस नहीं आया। सत्यनारायण के रिश्तेदारी व आस पास में काफी तलाश की, मगर नही मिला। 29 जून को हम केकडी शहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने गये तब पता चला की नायकी गाँव के खेतो में एक युवक की लाश पड़ी है, तब नायकी गाँव के खेतो में आये, जहाँ खेतो के रास्ते की मेंड पर मेरे साले सत्यनारायण की लाश मिली है, जो खून से लथपथ है, सिर, चेहरे पर जगह जगह गहरे घाव है इस पर रिपोर्ट दर्ज कर अनुसन्धान आरम्भ किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ने उसके अनुसंधान कर खुलासे हेतु पुलिस टीमों का गठन किया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकडी घनश्याम शर्मा अ के निर्देशन एवम् खींवसिहं वृताधिकारी केकडी जिला अजमेर के निकटतम सुपरविजन में टीमो का गठन किया जिसमें प्रथम टीम में
सुधीर कुमार उपाध्याय पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना केकडी शहर,हैडकानि. मदनलाल कानि. रामराज व शुभकरण (आसुचना व महत्वपूर्ण योगदान) हनुमान सिहं चालक कानि. पुलिस थाना केकडी शहर
दूसरी टीम जिसमे सउनि राजेन्द्रसिह,कानि विनोद कुमार कानि महेन्द्र कुमार पुलिस थाना केकडी शहर।
-तीसरी टीम जिसमे सउनि रणवीरसिहं साईबर सैल जिला अजमेर, कानि. राजेन्द्र कुमार आचार्य व राकेश पुलिस थाना केकडी शहर, शामिल थे ।
वारदात का खुलासा पुलिस थाना केकडी शहर की गठित टीम द्वारा अज्ञात आरोपी द्वारा किये गये जघन्य ब्लाइन्ड हत्याकाण्ड के सम्बन्ध में घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य सकलित करते हुये कड़ी से कड़ी जोड़कर आसुचना सकलित करते हुये सदिग्ध आरोपी महेन्द्र जांगीड़ निवासी धारेडा को दस्तयाब कर सख्ती से पूछताछ की गई, अभियुक्त महेन्द्र धाकड़ ने मृतक सत्यनारायण धाकड की हत्या करने का जूर्म स्वीकार किया है। अभियुक्त महेन्द्र जांगीड पुत्र रामस्वरूप खाती जाति खाती उम्र 22 साल निवासी घारेडा पुलिस थाना टोडारायसिहं जिला टोंक (राज०) के विरूध्द जूर्म धारा 302 भादस में गिरफ्तार कर गहनता से अनुसन्धान किया जा रहा है। अभियुक्त से हत्या के कारणों के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ जारी है।