अजमेर, 30 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2021 (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) का आयोजन 8 जुलाई 2022 को अजमेर एवं जयपुर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। इस परीक्षा के प्रवेश-पत्र आयोग आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र साथ लेकर परीक्षा समय से 01 घण्टा पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक अनुदेशों का अवलोकन अवश्य कर लें। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पूर्णतः पालना करें एवं परीक्षा केंद्रों पर मास्क लगाकर उपस्थित होवें।
एडमिट कार्ड लिंक एवं एसएसओ आईडी से करें डाउनलोड
अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड कर सकते हैं। एसएसओ आइडी के सिटीजन ऐप्स में रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध लिंक का चयन कर भी प्रवेश-पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों को जांच रिपोर्ट व दस्तावेज ई-मेल कर करना होगा सूचित
आयोग द्वारा कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों की पृथक् से व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कोरोना संक्रमित अभ्यर्थी को परीक्षा दिनांक से एक दिन पूर्व सांयः 04ः00 बजे तक कोरोना संक्रमण संबंधी रिपोर्ट मय अन्य दस्तावेज ईमेल [email protected] पर भेजकर दूरभाष नम्बर 0145-2635255 पर आयोग को सूचित करना आवश्यक होगा। निर्धारित अवधि में सूचना प्राप्त होने पर आयोग द्वारा कोरोना संक्रमण से ग्रसित अभ्यर्थियों के लिए समुचित व्यवस्था की जा सकेगी। अभ्यर्थी अन्य जानकारी के लिए आयोग कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0145-2635255 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
आरपीएससीः-प्रधानाध्यापक, प्रवेशिका विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा-2021 का परिणाम जारी
मुख्य सूची में 83 अभ्यर्थी सफल घोषित
अजमेर, 30 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा संस्कृृत शिक्षा विभाग हेतु आयोजित प्रधानाध्यापक, प्रवेशिका विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा, 2021 में 83 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि इस परीक्षा के अन्तर्गत पात्रता की जांच के लिए विचारित सूची 29 अप्रेल को जारी की गई थी। विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच काउंसलिंग के माध्यम से करवाई जाकर नियमानुसार पात्र अभ्यर्थियों की मुख्य सूची जारी की गई है। एक अभ्यर्थी का परिणाम प्रशासनिक कारणों से रोका गया है।