केकड़ी 30 जून(पवन राठी)निकटवर्ती ग्राम नायकी में बुधवार को कॉलेज छात्र की पत्थरो से कुचल कर बुधवार को की गई नृशंस हत्या के मामले में सिटी पुलिस थाना केकड़ी की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी पुलिस केकड़ी के हाथ हत्यारो के गिरेबां तक पंहुच चुके है और केकड़ी सिटी पुलिस कभी भी किसी भी क्षण नृशंस हत्या कांड का पर्दाफाश कर सकती है।
सिटी थाना धिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना स्थल से मिले अहम सबूतों व परिस्थिति जन्य साक्ष्यों की कड़ियों को जोड़ने का काम कर रही है शीघ्र ही पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा ने बताया कि हत्या कांड का कारण अवैध संबंधों की परिणीति है।
गौर तलब है कि नारेड़ा जिला टोंक निवासी 24 वर्षीय सत्यनारायण धाकड़ की बुधवार ग्राम नायकी के खेत मे खून से सनी लाश मिली थी।
इस हत्याकांड की जांच सिटी थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम पुलिस उपाधीक्षक खींव सिंह राठौड़ के सुपरविजन में कर रही है।