राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)द्वारा प्रायोजित अर्यमा सेवा समिति द्वारा आयोजित 15 दिवसीय सूक्ष्म विकास कार्यक्रम (एमईडीपी) के अंतर्गत 15 दिवसीय सिलाई मशीन ऑपरेटर का प्रशिक्षण मीडिया गांव में प्रारंभ किया गया इस अवसर पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड के शिल्पी जैन ने सभी प्रतिभागियों को इस प्रशिक्षण को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी और उन्हें स्वावलंबन होने के लिए प्रेरित किया अर्यमा सेवा समिति अध्यक्ष बलवंत भाटी सभी प्रतिभागियों को बैंक से ऋण लेने की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की संस्था स्टेट हेड विजयलक्ष्मी ने कहा कि यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त करने के बाद उन्हें अन्य ट्रेडों में भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिससे कि वह समाज में अपना स्थान बनाएं और महिला सशक्तिकरण की जो नीति है उस को आगे बढ़ाएं इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर और कार्यकर्ता उपस्थित थे