एम बी सी वर्ग की भर्तियों मे अन्य जातियों को शामिल करने का विरोध करेंगे –किशन गुर्जर

केकड़ी 4 जुलाई (पवन राठी )
एमबीसी गुर्जर वर्ग के लिए निकाली गई भर्तियों में अन्य जातियों को शामिल करने का
गुर्जर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा विरोध किया जा रहा है,इसी कफम में सोमवार को समिति के संयोजक सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश किशन गुर्जर ने केकड़ी क्षेत्र के दौरे के दौरान गुर्जर समाज के मौजूद लोगों की बैठक में व्यक्त किए इस दौरान किशन गुर्जर ने केकड़ी क्षेत्र के सरवाड़ व रामपाली में गुर्जर समाज के प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित की। बैठक में एमबीसी गुर्जर वर्ग के लिए निकाली गई भर्तियों में अन्य जातियों को शामिल करने का विरोध किया गया। इसी के साथ उन्होंने केकड़ी में अजमेर रोड पर स्थित राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय का दौरा किया तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस मौके पर कम्पाउंडर रामलाल गुर्जर, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल तारासिंह धाबाई, देवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट उगमा राम गुर्जर, सेवानिवृत्त प्रोफेसर बन्नालाल गुर्जर, मनीराम गुर्जर, गोयला सरपंच रामदेव गुर्जर, एडवोकेट शिवराज गुर्जर, एडवोकेट मुकेश गुर्जर, रामपाल गुर्जर, सांवरलाल खटाणा, बीरम बढ़ाना , हनुमान गुर्जर, एडवोकेट कुलदीप गुर्जर जूनियां, एडवोकेट शिवराज गुर्जर, सोजीराम गुर्जर , छीतरमल गुर्जर सहित कई समाज बन्धु उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!