केकडी 9 जुलाई(पवन राठी) / भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मार्गदर्शन में अजमेर देहात जिले में चल रहे सशक्त बूथ अभियान के तहत जिले में चल रहे पन्ना प्रमुख निर्माण कार्य योजना के अंतर्गत केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के केकड़ी शहर मंडल द्वारा सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पन्ना प्रमुख का कार्य पूर्ण कर शनिवार को केकड़ी विधानसभा समन्वयक व देहात जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी को केकड़ी शहर मंडल की पन्ना प्रमुखों की 29 बूथों की कंप्लीट सूचियां सौंपी इस मौके पर जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी ने कहा कि केकड़ी विधानसभा में केकड़ी शहर मंडल द्वारा सबसे पहले लिस्टे जमा कराई इसके लिए मण्डल अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद देता हूं व आशा करता हूं कि आगे भी संगठन द्वारा जो कार्य आएंगे उसको हमेशा की तरह के केकडी शहर मंडल द्वारा पूर्ण मनोयोग से तत्परता से पूर्ण किए जाएंगे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल कोषाध्यक्ष लोकेश साहू भी उपस्थित थे।