केकडी 10 जुलाई[पवन राठी] / ईश्वर का आशीर्वाद हो और खुद में जज्बा हो तो कोई राह मुश्किल नहीं होती यह कहावत चरितार्थ की केकडी के निकटवर्ती नायक गांव निवासी सीताराम वैष्णव व उसके साथी दोस्त जीतराम जाट ने
जिन्होंने मात्र 27 दिन में ही पद यात्रा से उत्तराखंड पहुच कर बाबा केदारनाथ के दर्शन किये ।
नायकी के प्रधान वैष्णव ने बताया कि मेरा छोटा भाई पुत्र रामनारायण जाट ने बड़े ही दृढ़ संकल्प के साथ पैदल ही बाबा केदारनाथ के जाने की बात कही , इस यात्रा को लेकर दोनों युवा के परिजनो ने पदयात्रा पर जाने पर काफी हद तक मना भी किया था लेकिन इनके जोश और उत्सा के आगये परिजनों को झुकना पड़ा और पूरे उत्साह के साथ दोनो दोस्त पूरी तैयारी से पिछले महा 13 जून को पदयात्रा प्रारम्भ की ओर कल 9 जुलाई शनिवार साय समय बाबा केदारनाथ धाम पहुच कर बाबा के दर्शन किये ।
यात्रा में शामिल जीतराम जाट ने बताया कि यह यात्रा पूर्ण करने काफी आनन्द रहा रास्ते मे किसी प्रकार की कोई तकिल्फ़ नही आई बाबा केदारनाथ का भरपूर आर्शीवाद रहा जगह जगह धर्मावलंबि लोगो ने सेवा की , यात्रापूर्ण करने में 27 दिन लगे ओर कल शनिवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन किये ओर विश्व शांति भारत देश की खुशहाली समृधि की मनोकामना की व शहर ग्राम परिवार के लोगो के स्वस्थ जीवन की कामना की । यह यात्रा सकुशल पुर्ण होने पर दोनों युवा दोस्त अतिउत्साहित ह ओर परिजन भी गौरवान्वित ह इस पदयात्रा की सफलता बाबा केदारनाथ की ही भरपूर कृपा ओर आशीर्वाद से सम्भव हुवा है।