श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल व श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट ने एकादशी पर किया सेवा कार्य

अजमेर 10 जुलाई ( ) आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी के अवसर पर श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर व श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट, अजमेर की और से कबूतरशाला व गौशाला में सेवाकार्य किये गये।
संस्था महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न सेवाकार्यों के सम्बन्ध में लिए गए निर्णय की पालना में रविवार को आषाढ़ शुक्ला एकादशी के अवसर पर संस्था के संरक्षक कैलाशचन्द अग्रवाल व अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्री धर्मार्थ कबूतरशाला, गंज में कबूतरों को 1 बोरी मक्की व ज्वार दाना तथा श्री सीता गौशाला पहाड़गंज में मौजूद लगभग 325 गौमाताओं को एक टेम्पू हरा चारा रिजका अर्पित किया। इस अवसर पर संस्था संरक्षक कैलाशचन्द अग्रवाल, अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चन्द्रनारायण अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य कमलकिशोर गर्ग, चांदकरण अग्रवाल, अगमप्रसाद मित्तल, सुरेशचन्द अग्रवाल, विष्णुअवतार गोयल, घनश्याम अग्रवाल, गौशाला व्यवस्थापक सुरेश चौधरी व प्रधान जी ने अपने हाथों से गौमाताओं को चारा व कबूतरों को दाना अर्पित कर सेवाकार्य किया।

प्रवीण अग्रवाल
महासचिव
श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर
9530254798,8118831708

error: Content is protected !!