*121 आदिवासी बच्चो के लिए गणवेश की सेवा भेजी

*एक्शन संडे*के दिन ग्रामीणजनों के लिए सेवा

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा रविवार,दिनांक 17 जुलाई को उदयपुर जिले के झाड़ोल व इस क्षेत्र के आस पास की ढाणियों में रहने वाले बच्चों को वितरण करने के लिए क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवम समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम क्लब की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु अतुल पाटनी के सौजन्य से एक सौ इक्कीस गणवेश उदयपुर के संभागीय अध्यक्ष लायन राजेंद्र सनाढ्य को सौंपी
क्लब सचिव लायन विनिता अग्रवाल ने बताया कि आज यह सेवा लायन अतुल पाटनी के संयोजन में उदयपुर से अजमेर आए संभागीय अध्यक्ष लायन राजेंद्र सनाढ्य को सौंपी जो उदयपुर ले जाकर इस क्षेत्र के पास की ढाणियों में रहने वाले आदिवासियों को सौंपेंगे
क्लब अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर ने सेवा सहयोगी साथियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि लायन अतुल पाटनी के निवास स्थान पहुंचते ही क्लब द्वारा लायन राजेंद्र सनाढ्य का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया व आगे भी उदयपुर,बासवाड़ा आदि क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए सेवा भेजने का विश्वास दिलाया
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर,सचिव लायन विनिता अग्रवाल,लायन अतुल पाटनी,लायन मधु पाटनी,लायन लोकेश अग्रवाल एवम उदयपुर के लायन राजेंद्र सनाढ्य आदि मोजूद रहे
*लायन घेवरचंद नाहर अध्यक्ष*
*लायन विनिता अग्रवाल सचिव*

error: Content is protected !!