अजमेर, 21 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कृषि अनुसंधान अधिकारी एवं सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा 2022 का आयोजन 27 अगस्त से 30 अगस्त 2022 तक किया जाएगा। आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार अजमेर जिला मुख्यालय पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी के पदों हेतु विषयानुसार एग्रीकल्चर केमिस्ट्री, एग्रोनॉमी, एवं प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा 27 अगस्त 2022 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक एवं हॉर्टिकल्चर तथा बॉटनी की परीक्षा दोपहर 2 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त 2022 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक किया जाएगा। कृषि अनुसंधान अधिकारी के पदों हेतु विषयानुसार एग्रीकल्चर केमिस्ट्री, एग्रोनॉमी एवं प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा का आयोजन 29 अगस्त 2022 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक एवं हॉर्टिकल्चर विषय की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 से 4.30 बजे तक किया जाएगा। एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा 30 अगस्त 2022 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।