पुराने प्रस्तावों को नए एजेंडे में शामिल करने का हुवा विरोध-SDO को सौंपा ज्ञापन

केकड़ी 22 जुलाई (पवन राठी)27 जुलाई को आहूत पालिका साधारण सभा बैठक के एजेंडे में पुराने प्रस्तावों को शामिल करने को लेकर पार्षदों ने नाराजगी जताते हुए उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली को ज्ञापन सौंप कर तत्तकाल उचित कार्यवाही की मांग की है।
ज्ञापन में बताता गया है कि विगत बैठक में पालिका के बिखरे भूखंडों की नीलामी को पार्षदों के बहुमत के अभाव में प्रस्ताव पारित नही हो पाया था । जिसका जिक्र पालिका द्वारा जारी प्रेस नोट तक मे किया गया था।इसके बाद भी 27 जुलाई की बैठक के एजेंडे में क्रम संख्या 2 पर इस बिंदु को वापस शामिल किया गया है जो पूर्ण रूप से गलत है।
इसी प्रकार से खेल स्टेडियम निर्माण हेतु एकल निविदा का बिंदु भी है उसे भी विगत बैठक में बहुमत के अभाव में पारित नही किया जा सका था उस बिंदु को भी 27 जुलाई की बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया है जो भी गलत है।दोनो बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही की मांग ज्ञापन में की गई है जिससे पालिका द्वारा इनका दुरुयोग नही किया जा सके।
इस अवसर पर भा ज पा पार्षद मिश्रीलाल डसानीया लोकेश साहू नंद किशोर जेतवाल सुरेश साहू सुरेश बोयत पार्षद प्रतिनिधि हितेश व्यास रितेश जैन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!