अर्पिता का इंस्पायर अवार्ड हेतु चयन

केकड़ी 23जुलाई (पवन राठी )निकटवर्ती ग्राम सदारा विद्यालय मे कक्षा 10मे अध्ययन रत छात्रा अर्पिता गर्ग पुत्री एडवोकेट गजेंद्र कुमार गर्ग का इंस्पायर अवार्ड हेतु चयन हुवा है | संस्था प्रधान राधे गोविन्द मण्डावरा ने बताया की छात्रा ने प्रतियोगी परीक्षा मे भाग लिया था पहले राज्य स्तर बाद मे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षा मे छात्रा ने सम्मिलित होकर यह मुकाम हासिल किया है |इसमें अध्यापिका समधी का विशेष सहयोग रहा |
इस चयन पर परिजनों सहित ग्रामीणों द्वारा छात्रा अर्पिता का अभिनन्दन किया गया |

error: Content is protected !!