आज राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी के नेतृत्व में एबीवीपी के वृक्षमित्र अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
एबीवीपी इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि एबीवीपी के वृक्ष मित्र अभियान के तहत आज अजमेर में वृक्षारोपण किया गया आगामी दिनों में अजमेर में कई अन्य स्थानों पर भी वृक्षारोपण किया जाएगा और एबीवीपी के वृक्ष मित्र अभियान से सभी कार्यकर्ता और विद्यार्थियों को जोड़ा गया। अन्य कैंपस में भी इसी प्रकार वृक्षमित्र अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया जाएगा। क्योंकि अधिक वृक्ष होने से कार्बन का स्तर कम होता है, मिट्टी की उर्वरकता बढ़ती है और जलस्तर भी बढ़ता है। सभी विद्यार्थी और कार्यकर्ताओं ने वृक्ष लगाने और उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया। वृक्ष मित्र अभियान के तहत प्रत्येक विद्यार्थी और कार्यकर्ता 10 पौधे लगाएंगे।
इस अवसर पर बलराम हरलानी, बंटी गुर्जर, रामदेव प्रजापति, शेफाली सिंह, दुष्यंत रावत, गौतम सूर्या, लोकेंद्र सिंह, मोहन यादव, रानी कंडारा, करतार चौधरी, कन्हैयालाल प्रजापति, विक्रम सिंह, आरती जोड़ आदि कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे