जर्जर भवन ढहा कोई जन हानि नही

केकड़ी 26 जुलाई(पवन राठी)कस्बे के बड़ा गुवाड़ा में एक जर्जर भवन की दीवार भर भरा कर ढह गई गनीमत यह रही कि उस वक़्त सड़क सुनसान थी जिससे कोई जन हानि नही हुई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।दीवार गिरने से सड़क पर मलबा फैल गया।
उक्त मकान लंबे समय से जर्जर हालत में था जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती थी।क्षेत्रीय वाशिन्दों द्वारा काफी समय से उक्त भवन के मरम्मत की मांग की जा रही थी।स्थानीय वाशिन्दों द्वारा भवन को अभी भी खतरनाक बताया जा रहा है।देखना यह है कि प्रशासन क्या एहतियाती कदम उठाता है या नही !

error: Content is protected !!