अन्दर कोट पंचायत ने मोहर्रम को लेकर एक मीटिंग हुई जिसमे कार्यवाह अध्य्क्ष मुख्तयार बक्श और सेक्ट्री निसार मोहम्मद की सादरत में हुईं। जिसमे मोहर्रम 2022 के लिए सभी सदस्यों ने एक राय होकर पंचायत के आडिटर एस एम अकबर को मोहर्रम 2022 के लिए कन्वीनर चूना गया है। अकबर के साथ एक कमेटी भी बनाई गई है जिसमे ज़ाहिद खान, गुलाम सादिक, कयूम खान, आज़म खान, वज़ीर मोहम्मद, सईद खान, मो उस्मान, मो हुसैन, को शामिल किया गया है।
एस एम अकबर के साथ मिलकर यह कमेटी मोहर्रम के इंतजाम को देखेगी।
हाय दोस्त का कार्यकर्म रहेगा। हौदोस खेला जाएगा और डोले शरीफ़ बनाएं जायेंगे। अकबर ने बताया के चांद दिखने के बाद मोहर्रम चांद की एक तारिख से मर्सिया खवान्नी शुरु हो जाएंगी। अभी मोहर्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं हताई पर रंग और सफ़ाई का कार्य किया जा रहा है।
मुखतार बक्श
कार्यवाहक अध्यक्ष पंचायत अंदर कोटियाँन अजमेर