भारत विकास परिषद अरावली ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप

भारत विकास परिषद अरावली द्वारा आज कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बूस्टर डोज वेक्सिनेशन कैंप का आयोजन पुरानी मंडी स्थित सोलथम्बा धर्मशाला में किया गया। शाखा संरक्षक संदीप गोयल ने बताया कि निशुल्क कैंप का उद्देश्य आमजन को बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित करना है।
कैंप के प्रकल्प प्रभारी कुंज बिहारी बंसल ने बताया कि आज के कैंप में कोविशिल्ड और कोवेक्सीन के 200 बूस्टर डोज लगाए गए।
सचिव रितेश गर्ग ने बताया कि आज के कैंप के लिए शाखा द्वारा विगत दिनों से प्रेरित किया जा रहा था जिसका परिणाम रहा की आज के कैंप में सभी ने उत्साह से भाग लिया शाखा द्वारा आगामी दिनों में और कैंप लगाए जायेंगे ।
शाखा अध्यक्ष रौनक सोगानी ने इस अवसर पर कस्तूरबा पीएचसी की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज के इस अवसर पर सोलथम्बा धड़े के सचिव संजय अत्तार, अनुज गर्ग शाखा के कोषाध्यक्ष मोहित बंसल, रितेश गर्ग, रौनक सोगानी, कुंज बिहारी बंसल, संजय मकवाना, सुमित टाक, पी एन मंगल,ऋषिराज शर्मा सहित सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!