इंडियन डेयरी एसोसिएषन के आज सम्पन्न हुये चुनावों में श्री राजेन्द्र सिंह सोढ़ी (गुजरात) अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुये, ज्ञात रहे जो कि अमूल डेयरी के प्रबन्ध संचालक है। उपाध्यक्ष पद पर भी श्री अरूण पाटिल (महाराष्ट्र) एवं श्री अजय कुमार खौसला (नई-दिल्ली) निर्वाचित हुये है।
इसी प्रकार सामान्य वर्ग के प्रतिनिधि में श्रीमती गीता पटेल (उदयपुर), श्री सी.पी. चार्ल्स (केरल), श्री अनिल बर्मन (बैंगलोर) एवं श्री राजेष गजानन लेले (बम्बई) निर्वाचित हुये। अनुसंघान वर्ग एवं षिविर में डा. बिमलेष मान (पंजाब) एवं बिकास चन्द्र घोष (बंगाल) से सदस्य चुने गये।
इसके अतिरिक्त प्रोफेषनल एण्ड प्लानर्स केटेगरी में संजय सिन्हा (बिहार) एव ंबी.वी.के. रेड्डी (तमिलनाडू) से सदस्य चुने गये है। मिल्क प्रोडुयूसर्स केटेगरी में श्री रामचन्द्र चौधरी (राजस्थान) एवं श्री चेतन अरूण नरके (कोल्हापुर) निर्विरोध निर्वाचित हुये है।
देष में ज्ञात रहे की एसोसिएषन दुग्ध व्यवसाय के क्षेत्र में सर्वोत्तम संस्था है। जिससे पूरे देष के डेयरी व्यवसाय से जुड़े विभिन्न वर्गो से अलग-अलग प्रतिनिधि निर्वाचित किये जाते है।
उपरोक्त संस्था देष के दूध व्यवसाय एवं दूध उत्पादन के क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं भारत सरकार का ध्यान आकर्षित करती रहती है। इस संस्था में लगभग 5 हजार सदस्य मतदाता है। इस वर्ष प्रथम बार ऑनलाइन वोटिंग से चुनाव सम्पन्न हुऐ। यह संस्था अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत है। इसके नई दिल्ली, बम्बई, बैंगलोर एवं कोलकाता में श्रेत्रीय कार्यालय है। गत 50 वर्षो से प्रतिवर्ष इसका वार्षिक अधिवेषन आयोजित किये जाते है। जिसमें देष विदेष के पषु चिकित्सा, वैज्ञानिक, डेयरी उधोग के प्रतिनिधि लगभग 2 हजार से 3000 की संख्या में भाग लेते है। इसी क्रम में वर्ल्ड डेयरी समिट के भी प्रतिवर्ष अधिवेषन आयोजित किये जाते है।
जिसमें एसोसिएषन का प्रतिनिधि दल भाग लेता रहा है। इस वर्ष इण्डियन डेयरी फैडरेषन द्वारा वर्ल्ड डेयरी समिट का वार्षिक अधिवेषन सितम्बर माह में 12 से 15 तारीख को नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है। जिसमें उपरोक्त निर्वाचित सदस्य भाग लेंगे और अजमेर डेयरी की और से 25 प्रगतिषील पषुपालको का दल भाग लेगा।
यहाँ यह विषेष उल्लेखनीय है की श्री रामचन्द्र चौधरी इसमें निर्विरोध निर्वाचित हुये है तथा इनके नेतृत्व में एसोसिएषन के बम्बई, कोलकाता, करनाल, पटना आदि अधिवेषनो में जिले से 200 से 500 प्रतिनिधियो ने समय-समय पर भाग लिया।
इस चुनाव में गत अध्यक्ष श्री जी.एस. राजोरिया की कार्यकारिणी में से श्री अजय कुमार खोसला, श्री अरूण पाटिल, श्री रामचन्द्र चौधरी, श्रीमती गीता पेटल पुनः निर्वाचित हुऐ है। श्री राजेन्द्र सिंह जी सोढ़ी जो अमूल डेयरी के प्रबन्ध संचालक भी है, इन्हे भारी मतो से विजय बनाते हुये सभी पदाधिकारी सोढ़ी जी के पैनल से ही विजयी हुऐ है एवं श्री राजोरिया के पैनल के सभी प्रत्याषी पराजित हुये है।
(रामचन्द्र चौधरी)
अध्यक्ष