रक्षा बंधन महोत्सव विधान का भव्य आयोजन

गणिनी आर्यिका 105 संगम मति माताजी पावन सानिध्य में इस बार विद्यासागर तपोवन चतुर्मास स्थल पर रक्षाबंधन महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा इस अवसर पर 700 श्रीफल विधान पर अर्पित किए जाएंगे अध्यक्ष सुनील जैन होकरा ने बताया कि 11 अगस्त गुरुवार को प्रातः काल 6:00 से रक्षाबंधन महोत्सव मनाया जा रहा है इस उपलक्ष में विधान का भी आयोजन किया गया है अकंपनाचार्य महाराज की पूजन भी की जाएगी विद्यासागर तपोवन में बने सम्मेद शिखर तीर्थ पर श्रेयांसनाथ भगवान को
मोदक अर्पित किए जाएंगे इस अवसर पर आरती सजाओ प्रतियोगिता का भी भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतियोगियों को पारितोषिक वितरण किया जाएगा
आज के णमोकार महामंत्र अनुष्ठान में सत्यनारायण संजय अमित सोगानी परिवार ने दीप प्रज्वलन किया एवं माता जी को शास्त्र भेंट किए

error: Content is protected !!