स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर भाजपा शहर मण्डल में किया पूर्व सैनिकों का सम्मान

केकडी 6 अगस्त,(पवन राठी) / स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देश अनुसार भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा शनिवार को पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए रिटायर्ड कर्नल दुर्गा लाल रेगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में राष्ट्रवाद की अलख जगाई हुई है और राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए आमजन को राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करने हेतु अमृत महोत्सव के अवसर पर घर-घर तिरंगा कराओ अभियान चलाया है वह निस्संदेह सराहनीय है हम इसका स्वागत करते हैं इस मौके पर पूर्व सैनिक चैन सिंह राठौड़ रामगोपाल शर्मा फूलचंद नागोरिया,कालू राम माली, का भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर दुपट्टा पहनाकर श्रीफल भेंट कर स्वागत किया इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,प्रधान होनहार सिंह, कार्यक्रम संयोजक कैलाश चौधरी, संयोजक विनोद गोठरवाल व लोकेश साहू, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया कमल सांखला मंडल उपाध्यक्ष महावीर साहू पार्षद मिश्रीलाल डसानिया,आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री राम आचार्य सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शिवप्रकाश मेवाड़ा,मोहित सिखवाल,धनराज कच्छावा, रामावतार सिखवाल, चौधरी,दिनेश नागा,अनिल दत्त शर्मा,राजवीर चौधरी,भंवर लाल चौधरी,जितेंद्र सिंघवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!