आज दिनांक 7.8.22 को सांय 4 से 6.30 तक होटल जेनको में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ एवम नए कार्यकर्ताओं की एक बैठक रखी गई,जिसके संगठन को मजबूती प्रदान करने और आगामी विधानसभा चुनावों के साथ शहर के जायज मुद्दो पर कार्य करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं रियाज अहमद मंसूरी, नवरत्न सोनी,योनि जार्ज देवेंद्र सक्सेना,बहादुर खान,मोहन सिंह हिमनंदनी, गुलजीत सिंह छाबड़ा,दिनेश गोयल ,सतीश बैरवा ने अपने अपने विचार रखे और उन पर अमल करते हुए युद्ध स्तर पर कार्य करने पर जोर दिया गया। साथ ही 15 अगस्त को अंबेडकर सर्किल पर ध्वजारोहण करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया,साथ ही 16 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री अरविंद जी केजरीवाल जी का जन्मदिन मनाया जाएगा, जिसमे 250से 500 कार्यकर्ताओ के भाग लेने और मोटरसाइकिल रैली यदि श्रीमान कलक्टर महोदय द्वारा अनुमति दी गई तो बाजार में निकाली जाकर मनाया जाएगा। किशनगढ़ से प्रभुलाल ,अनिल कौशिक सहित 10 कार्यकर्ताओ ने बैठक में भाग लिया।