*महाराजा अग्रसेन महिला समिति ने मनाया अमृत महोत्सव*

महाराजा अग्रसेन महिला समिति के तत्वावधान में आज़ादी के 75वें वर्ष पूरे होने पर महाराजा अग्रसेन स्कूल में अमृत महोत्सव मनाया गया।
समिति की अध्यक्षा सुनीता बंसल ने बताया कि संरक्षक अंजु पंसारी ओर मीनू मित्तल ने सभी सदस्यों का तिरंगा कैप पहना कर स्वागत किया। संरक्षक कमलेश मंगल और नीलू गुप्ता ने महाराजा श्री अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
समिति की सचिव दीप्ति गोयल ने बताया कि समिति के सभी महिला सदस्य देशभक्ति थीम पर बहुत ही सुंदर तरीके से तैयार होकर आई। प्रिया मंगल, सरोज बंसल, आशा बंसल, स्मिता हटूका, निशा गर्ग, स्वाति गोयल, ज्योति गर्ग आदि ने तिरंगा थीम पर पूरे हॉल का सुन्दर डेकोरेशन किया।
समिति उपाध्यक्ष दीपिका गर्ग व कोषाध्यक्ष प्रिया मंगल ने बताया कि वंदना गोयल, कविता अग्रवाल, नेहा गर्ग, पिंकी अग्रवाल, शिल्पी गुप्ता, ख़ुशी बंसल, रितु गर्ग, सुमन अग्रवाल, नीतू पालीवाल, टीना, ख़ुशबू, कीर्ति , स्वाति तथा ज्योति ने देशभक्ति गानो पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया जिससे चारो ओर देशभक्ति का सा वातावरण छा गया। सरोज बंसल ओर स्वाति गोयल ने बहुत ही सुंदर रंगोली बनाई, दीप्ति गोयल ने सभी सदस्यो को देशभक्ति गानो पर म्यूजिकल हाउसी का गेम खिलाया।
कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष सुनीता बंसल तथा सचिव दीप्ति गोयल ने सभी आगंतुक संरक्षको तथा सदस्यो के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी विजेता सदस्यो को पुरस्कार देकर उनका प्रोत्साहन बढाया।

सुनीता बंसल
98292 31667

error: Content is protected !!