नामांकन प्रक्रिया के साथ हुई छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ

केकड़ी 22 अगस्त (पवन राठी)राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय केकड़ी में छात्र संघ चुनाव की सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई इसी के साथ चुनावी गहमा गहमी भी शुरू हो गई।चुनाव अधिकारी डॉ प्रताप सिंह ने बताया कि
सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए ऋषिराज चौधरी व ओम प्रकाश यादव ने उपाध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र सिंह मीणा व प्रधान चौधरी महासचिव पद के लिए भानुप्रताप सिंह राजावत व शोभागमल गुजर एवम संयुक्त सचिव पद के लिए खुशी कुमारी खटीक व अंजली ओझा ने अपने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये है।कक्षा प्रतिनिधियों के 25 पद है परंतु सोमवार को एक भी नामांकन पेश नही हुवा है।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान कॉलेज परिसर में काफी गहमा गहमी रही।लगातार बारिश जारी रहने के बाद भी अभ्यर्थियों के उत्त्साह में कमी देखने को नही मिली।
नामांकन प्रस्तुत करने के लिए प्रत्याशी ढोल ढमाकों के साथ कॉलेज पंहुचे ।कॉलेज परिसर सोमवार को प्रत्याशियों और उनके समर्थकों से अटा नजर आया।कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
छात्र संघ चुनाव में 1090 वोटर अपने मत का उपयोग करेंगे।
मंगलवार को सुबह 10 बजेवैध नामांकन सूची प्रकाशित होगी 11 बजे से 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 2 से 5 बजे तक शेष रहे उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 26 अगस्त को सुबह 8 बजे से 1 बजे तक मतदान होगा। 27 अगस्त को सुबह 10 बजे से मतगणना की जाकर परिणाम घोषित किये जायेंगे उसके बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलवाई जाएगी।

error: Content is protected !!