श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की आमसभा व वर्षाकालीन पिकनिक सम्पन्न

संस्था के 75 वर्ष व उससे अधिक आयु के सदस्यों का किया अभिनंदन
विभिन्न खेलकूद तथा भजनों, ज्ञानवर्धक संस्मरण व हास्य व्यंग्य के साथ सदस्यों ने की मौज मस्ती

अजमेर 22 अगस्त ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की आमसभा, वर्षा कालीन गोठ/ पिकनिक बामणिया बालाजी नसीराबाद – कोटा रोड़ में संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस अवसर पर संस्था के 75 वर्ष व उससे अधिक आयु के सदस्यों का अभिनंदन किया गया तथा जिन सदस्यों का इस माह जन्मदिवस आता है उनका भी माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ ईश वंदना व सामूहिक स्तुति प्रार्थना के साथ हुआ इसके पश्चात महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने गत आमसभा का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसकी उपस्थित सभी सदस्यों ने पुष्टि कर अनुमोदन किया। अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए इस अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था के,,75 वर्ष व उससे अधिक आयु के डॉ के जी गोयल, श्री अशोक कुमार शर्मा, श्री जगदीशचंद वर्मा व श्री सूरज नारायण अग्रवाल का शॉल व श्री भेंटकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया तथा इनके दीर्घायु होने की कामना की गयी। इसके पश्चात जिन सदस्यों का इस माह जन्मदिवस आता है उनमें श्री प्रदीप अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, भगवान लालवानी, के के गोस्वामी, आर एस अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, सुरेशचंद वर्मा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, हर्षवर्धन जैन व सूरज नारायण अग्रवाल का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनन्दन किया गया। इन सभी सदस्यों ने संस्था को अपनी और से सहयोग राशि भी भेंट की।
आमसभा में संस्था का वर्ष 2021 का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया, संस्था के संविधान में कार्यकारिणी के संबंध में आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया एवं संस्था द्वारा श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट के माध्यम से किये जा रहे विभिन्न सेवाकार्यों की जानकारी दी गयी जिसकी सभी सदस्यों ने प्रशंसा की श्री हर्षवर्धन जैन व श्री अनिल कुमार अग्रवाल ने श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट में अपनी और से सहयोग राशि भेंट की।
दोपहर में भजनों व मनोरंजन का कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए श्री के जे ज्ञानी, किस्तूरचन्द शर्मा, रामगोपाल वर्मा, जयदेव सांखला, आर एस अग्रवाल, घनश्याम वर्मा, डॉ. के जी गोयल, विनोद बंसल, शैलेन्द्र अग्रवाल, रामस्वरूप शर्मा, के के गोस्वामी, कमल शर्मा, जे सी ऐरन, देवेंद्र कश्यप, डॉ एस एन माहेश्वरी व रामगोपाल वैष्णव आदि सदस्यों ने भजन, गीत व ज्ञानवर्धक संस्मरण प्रस्तुत किये जिनसे कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्य लाभान्वित हुए।
मनोरंजन कार्यक्रम के तहत संस्था उपाध्यक्ष जे पी शर्मा, जगदीश चंद ऐरन, कमल शर्मा व अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में विभिन्न गेम्स भी कराये गये जिसमें एक तीली से अधिक से अधिक मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में अनिल कुमार गोयल प्रथम, घनश्याम वर्मा द्वितीय तथा कालूराम अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे, ताश फेंको प्रतियोगिता में प्रमोद कुमार बन्सल प्रथम, अनिल कुमार अग्रवाल द्वितीय तथा कमल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे तथा तालीवादन में अनिल गोयल प्रथम, राजेंद्र ठाडा द्वितीय तथा प्रमोद बंसल तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर हाउजी आदि गेम्स भी खिलाये गये। सभी विजेताओं को संस्था संरक्षक कैलाशचंद अग्रवाल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल आदि पदाधिकारियों ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
आमसभा व पिकनिक कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक श्री कैलाशचन्द अग्रवाल, अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष जे पी शर्मा, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चन्द्रनारायण अग्रवाल, सचिव के जे ज्ञानी, ऑडिटर डॉ. के जी गोयल, कार्यकारिणी सदस्य मुरारीलाल सिंह वर्मा, सत्यनारायण मंगल, सूर्यकुमार मित्तल, चाँदकरण अग्रवाल व अशोक कुमार शर्मा सहित सुरेश अग्रवाल, आर एस अग्रवाल, बालकृष्ण जोशी, अशोक कुमार शर्मा, जंवरीलाल बंसल, अगमप्रसाद मित्तल, दिनेशचंद तायल, के के गोस्वामी, डॉ के जी गोयल, डॉ नंदलाल झामरिया, डॉ सत्य नारायण माहेश्वरी, रघुनंदन स्वरूप अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, जगदीश चंद ऐरन, अरविन्द अग्रवाल, अनिल कुमार गर्ग, राजेंद्र कुमार शिवहरे, द्वारकाप्रसाद माथुर, ओमप्रकाश वर्मा, किस्तूरचन्द शर्मा, रामगोपाल वर्मा, जयदेव सांखला, विनोद बंसल, महेशचंद गोयल, अनिल कुमार अग्रवाल, सूरज नारायण अग्रवाल, देवेंद्र कश्यप, अनिल कुमार गोयल, सुरेश चंद अग्रवाल, विष्णु अवतार गोयल, घनश्यामदास अग्रवाल, जनार्दन शर्मा, प्रमोद कुमार बंसल, राजेश मिश्रा, बसंत कुमार सोनी, भगवान लालवानी, कमलकिशोर गर्ग, रमेशचंद गोयल, सत्यनारायण अग्रवाल, हर्षवर्धन जैन, घनश्यामलाल वर्मा, जगदीशचंद वर्मा, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, कालूराम अग्रवाल, रामस्वरूप शर्मा, सुरेशचंद वर्मा, राजेंद्र कुमार ठाडा, कमल शर्मा, प्रेमप्रकाश अग्रवाल आदि सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के सदस्य श्री वासुदेव पारवानी के निधन हो जाने पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। अंत में संस्था सदस्यों के स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन संस्था महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने किया।

शैलेन्द्र अग्रवाल,पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल,अजमेर
9414280962

error: Content is protected !!