नियुक्ति संबंधी प्रकरणो पर किया जायेगा निर्णय

श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक में नियुक्ति संबंधी प्रकरणो पर किया जायेगा निर्णय
दिनांक 22.08.2022 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख, जिला परिषद, अजमेर की अध्यक्षता में दिनांक 23.08.2022 को दोपहर 01ः15 बजे जिला स्थापना समिति की बैठक का आयोजन किया जायेगा। बैठक में अधीनस्थ पंचायत समितियो में कार्यरत कार्मिको की राजकीय सेवा में कार्यरत रहते हुये मृत्यु होने पर उनके मृतक आश्रितो को अनुकम्पा नियुक्ति दिये जाने पर विचारविमर्ष/निर्णय किया जायेगा एवं अन्य आवष्यक विषयो पर भी चर्चा की जायेगी।
श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख अजमेर द्वारा मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई कर आमजन को पहुंचाई जायेगी राहत
दिनांक 22.08.2022 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जिला प्रमुख द्वारा जनसुनवाई में जिला परिषद एवं अधीनस्थ विभाग के साथ-साथ अन्य विभागो की परिवेदनाए भी प्राप्त होती है जिन पर जिला प्रमुख द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में जिला प्रमुख द्वारा दिनांक 23.08.2022 मंगलवार अपरान्ह् 12ः15 बजे से जिला परिषद परिसर स्थित अपने कक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। जनसुनवाई में सदैव की भांति नियमानुसार कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुचाई जायेगी। जनसुनवाई में जिला परिषद सहित अधीनस्थ विभागो के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!