केकडी 24 अगस्त,(पवन राठी)
नगर पालिका मंडल की अति आवश्यक बैठक पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक के प्रारंभ में अधिशासी अधिकारी बसंत कुमार सैनी ने एजेंडे का प्रस्ताव पढ़कर सुनाया जिसके अनुसार मेला तेजा मेला 2022 के बजट में वृद्धि पर विचार विमर्श करना था,इस पर अधिशासी अधिकारी ने सदन को बताया कि तेजा मेला पर व्यय नगर पालिका की निजी आय से ही हो सकता है, राज्य सरकार के द्वारा अन्य मदों से दिए गए बजट का उपयोग इसमे नहीं हो सकता है इस पर उन्होंने पालिका लेखाकार से नीजी आय की जानकारी सदन को देने को कहा इस पर बताया गया कि नगरपालिका के निजी आय के खाते में तेजा मेला तक 37 ,18 लाख रु होंगे इस पर अधिशासी अधिकारी ने कहा कि निजी आय से अधिक तेजा मेले पर हुए खर्च का भुगतान पालिका की आगे होने वाले निजी आज में से ही किया जा सकेगा इस पर पार्षद जोतेंद्र बोयत व आसिफ हुसैन ने कहा कि तेजा मेला भव्य होना चाहिए इसके लिए चाहे कितना भी बजट खर्च करना पड़े इस पर पालिका के निर्दलीय पार्षद राजेश चौधरी ने सवाल अधिशासी अधिकारी से जानकारी चाहि की मेला कमेटी ने एक महीने में अब तक क्या किया इससे सदन को अवगत कराया जाए इस पर पालिका अधिशासी अधिकारी ने कार्यक्रमों की सूची पढ़कर सुनाई जिसके अनुसार केवल कार्यक्रमों के नाम थे, इस पर पार्षद रामराज शर्मा व निर्दलीय पार्षद राजेश चौधरी ने अल्प समय होने के कारण व भव्य मेला भरवाने के लिए मेला कमेटी को भंग करने की बात कही इस पर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने पार्षदों से कहा कि मेला कमेटी को भंग कर दिया जाए क्या इस पर सदन में शोरगुल हो गया और शोरगुल के बीच पार्षद जितेंद्र बोयत व आसिफ हुसैन कहते सुने गए कि बोर्ड की बैठक का एजेंडा मेले तेजा मेला पर होने वाले बजट में वृद्धि का है और पालिका भव्य मेला नहीं करवाना चाहती है इस पर पार्षद कुंदन देवातवाल सहित कई पार्षदों ने कहा कि मेला कोई एक या दो चार व्यक्ति नही भरवा सकता है पालिका बोर्ड भी मेला भरवाने में सक्षम है अतः कम समय को देखते हुए मेला कमेटी को भंग करना चाहिए,इस पर चेयरमैन कमलेश साहू ने ने कहा कि बोर्ड सभी निर्णय करने के लिए स्वतंत्र है बोर्ड ने ही मेला कमेटी बनाई तो बोर्ड मेला कमेटी भंग भी कर सकता है इस पर सदन में वोटिंग करवा ली जाए। इसके बाद वोटिंग करवाने पर बहुमत मेला कमेटी को भंग करने का था इस पर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने मेला कमेटी भंग करने की बात कहते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा कर दी। विदित रहे कि बोर्ड की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद उपस्थित नहीं हुए है इस बारे में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी का कहना रहा कि एजेंडे के अनुसार पालिका के सभी पार्षद नियत समय 3 बजे पंचायत समिति सभागार के बाहर पहुंच गए पर वहां बारिश हो रही थी अंदर जहां बैठक होनी थी वहां दूसरी बैठक चल रही थी महिला पार्षद बारिश में भीग रही थी फिर भी 3:20 तक इंतजार करने के बाद भी जब कोई व्यवस्था नहीं दिखी तो हम बाहर आकर रुक गए,भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षदों का एक ही उद्देश्य था कि तेजा मेला भव्य भरे और इस पर चाहे जितना बजट खर्च हो किया जाना चाहिए।अब आगे पालिका अधिशासी अधिकारी व पालिकाध्यक्ष से मांग करता हूं कि पार्षदों का सम्मान रहना चाहिए और आगे से सभी व्यवस्थाएं समय पर करवानी चाहिए।
बैठक समाप्ति के बाद पार्षद जितेंद्र बोयत ने कहा कि केकड़ी में भव्य तेजा मेला भरवाने की मंशा सभी पार्षदों की थी लेकिन इसमें पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे जो कतई उचित नहीं है।
पार्षद रमाकांत दाधीच बने केकड़ी तेजा मेला कमेटी के अध्यक्ष
केकड़ी 24 अगस्त (पवन राठी)
नगर पालिका द्वारा आयोजित होने वाले तेजा मेला कमेटी का नया अध्यक्ष पार्षद रमाकांत दाधीच को बनाया गया है पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पालिका बोर्ड की बैठक में बहुमत से मेला कमेटी अध्यक्ष नवल दाधीच को मेला कमेटी अध्यक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद पालिका के पार्षदों ने संयुक्त हस्ताक्षर कर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर मेला कमेटी के अध्यक्ष पद हेतु पार्षद रमाकांत दाधीच का नाम प्रस्तावित किया जिस पर रमाकांत दाधीच को मेला कमेटी अध्यक्ष हेतु चयन किया जाता है।