केकड़ी 24 अगस्त (पवन राठी)नव गठित सावर उपखंड कार्यालय में प्रशिक्षु आर ए एस शिवाक्षी खांडल ने सावर की प्रथम उपखंड अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद खांडल ने खबर नवीसों को बातचीत में बताया कि प्रशासनिक कार्यो को पूर्ण जवाबदेही के साथ संपादित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी इसके साथ ही सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ वंचित वर्ग को मिले इनके प्रयास भी मेरी प्राथमिकता होगी।